Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार पर उठाए गंभीर आरोप

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार को लेकर तीखा हमला किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की संरक्षण में कोयला माफिया खुलेआम अवैध कारोबार कर रहा है।


मरांडी ने बताया कि पहले पुलिस को कमीशन मिलता था, लेकिन अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कनिष्ठ कर्मचारियों तक इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की जांच कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जांच नहीं हुई तो माना जाएगा कि राज्य सरकार भी इस अवैध व्यापार में शामिल है।बाबूलाल मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि धनबाद में पुलिस थानों की पोस्टिंग भी बोली लगाकर की जाती है, जो जांच का विषय होना चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !