Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Jharkhand News: गुमला के सिसई में प्रेमी जोड़े के सड़े-गले शव बरामद, आत्महत्या या हत्या का शक

Jharkhand: गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में लावागांई झेंगरिया टोंगरी नामक जगह पर एक युवा जोड़े के सड़े-गले शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक की पहचान ओडिशा के कुम्हारडुंगी निवासी 22 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई, जबकि युवती भी ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली थी।पुलिस के अनुसार, शवों की हालत को देखते हुए अंदेशा है कि दोनों की मौत आठ-दस दिन पहले हुई होगी।

शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शवों के अधिक खराब होने के कारण प्रारंभिक शिनाख्त में पुलिस को कठिनाई हुई। तलाशी के दौरान युवती के पास से एक मोबाइल नंबर बरामद होने पर पुलिस ने संपर्क साधा और दोनों की पहचान की पुष्टि हो सकी।अशोक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह चेन्नई में टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। 18 सितंबर 2025 को उसकी प्रेमिका ने उसे झोराडीह नामक जगह पर मेले में बुलाया था।

 इसके बाद से दोनों लापता था।घटना के बाद युवती के परिजनों ने थाने में अशोक के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। परिजनों के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले फोन पर दोनों ने बताया था कि वे छत्तीसगढ़ में हैं और आगे संपर्क नहीं करने को कहा था। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया था।

पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रेमी जोड़ा ओडिशा से झारखंड के गुमला कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी गुमला पहुंचने वाले हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !