Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Saraikela Accident: राजनगर में बड़ा हादसा टला, खोकरो मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा

राजनगर: गुरुवार तड़के सुबह लगभग 5 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के खोकरो मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। एक भारी माल वाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। तेज रफ्तार के कारण वाहन दीवार से टकरा गया, जिससे घर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के वक्त घर के लोग गहरी निंद्रा में थे, जिससे बड़ी जनहानि का खतरा बना रहा, लेकिन शुरुआती सूचना के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

ग्रामीणों ने बताया कि खोकरो मोड़ क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों की मांग प्रशासन से की है, लेकिन अब तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि समय रहते पुख्ता कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अनियंत्रित वाहन को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि वाहन की रफ्तार ज्यादा थी या चालक को झपकी आने के कारण नियंत्रण खो गया।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने, चेतावनी संकेतक स्थापित करने और रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग दोहराई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। हादसे में नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है और पीड़ित परिवार प्रशासनिक सहायता की उम्मीद कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !