टैलेंटस्प्रिंट(एक्सेंचर का हिस्सा) के सहयोग से शुरू किए जा रहे
ये कार्यक्रम टैलेंटस्प्रिंट(एक्सेंचर का हिस्सा) के सहयोग से शुरू किए जा रहे हैं, जिसके साथ मिलकर एक्सएलआरआइ द्वारा प्रोफेशनल्स को लाइव-ऑनलाइन प्रारूप में उच्चस्तरीय प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराएगा. दोनों पाठ्यक्रमों में प्रतिभागियों को जमशेदपुर कैंपस पर पांच दिन के इमर्शन का अवसर भी मिलेगा. कोर्स को पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को एक्सएलआरआइ का सर्टिफिकेट और 30,000 से अधिक पूर्व छात्रों के वैश्विक नेटवर्क में शामिल होने का मौका मिलेगा.
इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्सएलआरआइ के एसोसिएट
इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्सएलआरआइ के एसोसिएट डीन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य जिम्मेदार और दूरदर्शी नेतृत्व विकसित करना है. टैलेंटस्प्रिंट के साथ यह साझेदारी प्रोफेशनल्स को भविष्य के कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि बिज़नेस एनालिटिक्स प्रोग्राम 12 माह का है, जिसे एआईसीटीई ने अप्रूव किया है. एआईसीटीई से स्वीकृत इस पाठ्यक्रम में वर्णनात्मक, पूर्वानुमान आधारित और प्रिस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स पर विशेष फोकस रहेगा. यह आईटी, बिग डेटा, ई-कॉमर्स, मार्केटिंग और रिसर्च क्षेत्रों से जुड़े शुरुआती और मध्य-स्तर के प्रोफेशनल्स के लिए उपयुक्त है.
इसी तरह सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम 10 वर्ष या उससे अधिक
इसी तरह सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम 10 वर्ष या उससे अधिक अनुभव वाले प्रबंधकों के लिए तैयार किया गया है. इसमें रणनीतिक सोच, नेतृत्व संचार, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे, जिससे प्रतिभागियों को जटिल कारोबारी चुनौतियों से निपटने की क्षमता विकसित हो सके. दोनों कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी टैलेंटस्प्रिंट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.