Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Ration Card E-KYC: झारखंड के राशन कार्ड धारियों के लिए खुशखबरी! अब मोबाइल से ही कर सकते ऑनलाइन ई-केवाईसी

झारखंड के राशन कार्ड धारियों के लिए खुशखबरी है। अब ई-केवाईसी कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। राज्य सरकार ने इसकी प्रक्रिया को बिल्कुल सरल बना दिया है। अब आप स्मार्ट PDS सेवा की मदद से अपने मोबाइल पर ही ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मित्र केंद्र और सरकार द्वारा तय की गई राशन दुकानों पर भी यह सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

देवघर में तेजी से हो रहा ई-केवाईसी

देवघर जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग लगातार ई-केवाईसी का काम तेज़ी से कर रहा है। विभाग ने साफ कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें आगे चलकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। इसी वजह से ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया गया है।

अब घर बैठे पूरी होगी प्रक्रिया

अब आपको न दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत। राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी को डिजिटल तरीके से अपडेट किया जा रहा है। साथ ही हर प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।


राशन दुकानों पर भी मिलेगी सुविधा

सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान संचालकों को भी ई-केवाईसी की सुविधा दे दी है। अब दुकानों पर ही आप आसानी से आधार सत्यापन, मोबाइल नंबर अपडेट और अन्य ज़रूरी जानकारी तुरंत अपडेट करवा सकते हैं।

समय रहते करा लें ई-केवाईसी

खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें, ताकि राशन लेने या किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने में कोई दिक्कत न आए। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !