Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-04

बेखौफ अपराधियों ने बिहार के सहरसा में पुलिस गश्ती दल पर की फायरिंग, चौकीदार घायल, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे

Meta Description

 सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना में बसनही थाना क्षेत्र के इमजमाल संथाल टोला के पास पुलिस गश्ती दल पर हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में चौकीदार राजेंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि थानाध्यक्ष बलवंत कुमार बाल-बाल बच गए।

 
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब बसनही थाना की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिस पर अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान चली दो राउंड गोलियों में से एक गोली चौकीदार राजेंद्र पासवान की बांह में लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
घायल चौकीदार को तुरंत सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोली उनके हाथ में फंसी हुई है।
 
सहरसा मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्ती के दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया था, लेकिन उसने फायरिंग कर दी और चौकीदार को घायल कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद सहरसा एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !