Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Gamharia News: गम्हरिया में बाबा भोलानाथ फ्यूल आउटलेट का भव्य उद्घाटन, उपायुक्त और विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया में भारत पेट्रोलियम के नए आउटलेट बाबा भोलानाथ फ्यूल का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन हुआ। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा, "नया फ्यूल आउटलेट खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सेवा और सुविधा मिलेगी।" विधायक सविता महतो ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। आउटलेट संचालकों ने शुद्ध ईंधन और पारदर्शी सेवा का भरोसा दिलाया। उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !