Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Ghatshila News: घाटशिला के राजाबासा गांव में पहली बार पहुंची बिजली, छह परिवारों के घरों में जगी रोशनी

Ghatshila: घाटशिला प्रखंड के राजाबासा गांव के एक टोले में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के अंतर्गत आज से बिजली आपूर्ति औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई। लंबे समय से बिजली से वंचित रहे छह परिवारों को नए विद्युत कनेक्शन प्रदान किए  जाने के बाद ग्रामीणों में उत्साह और राहत का माहौल देखने को मिला।

इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी स्वयं राजाबासा पहुंचे और वहां चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था की गुणवत्ता परखी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवार तक बिजली लगातार और सुरक्षित ढंग से पहुँचती रहे, ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की, उनकी स्थानीय परेशानियों व जरूरतों की जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित घाटशिला बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गांवों और टोलों को बिजली से जोड़ना है, जो अब तक इस सुविधा से वंचित थे। उन्होंने बताया कि काम तय योजनानुसार आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !