Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Sonari Widening Controversy: सोनारी भूतनाथ मंदिर-रानी सती धाम के पास रोड चौड़ीकरण विवाद गहराया, टाटा स्टील पर मनमानी का आरोप, मंदिर सेवकों से मारपीट का मामला

Sonari: सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर और रानी सती धाम के पास सड़क चौड़ीकरण और गोलचक्कर निर्माण को लेकर टाटा स्टील प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय भक्तों और मंदिर समिति ने कड़ा विरोध जताया है। इस विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है, जहां मंदिर के एक सेवक के साथ गुंडागर्दी और मारपीट की घटना सामने आई है।स्थानीय श्रद्धालुओं का आरोप है कि टाटा स्टील प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है। उनका कहना है कि रोड चौड़ीकरण और गोलचक्कर का निर्माण दो प्राचीन और पवित्र मंदिरों भूतनाथ मंदिर और रानी सती धाम—के ठीक पास किया जा रहा है। 


भक्तों ने इस बात पर गहरा कष्ट व्यक्त किया 

भक्तों ने इस बात पर गहरा कष्ट व्यक्त किया है कि इस निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा और पीड़ा होगी, साथ ही इन धार्मिक स्थलों की पवित्रता और पहचान भी प्रभावित होगी। विरोध कर रहे लोगों ने सीधे तौर पर टाटा स्टील प्रबंधन पर भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने और अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

गुंडागर्दी और मारपीट का गंभीर आरोप

विवाद उस वक्त और गंभीर हो गया जब आरोप लगा कि प्रबंधन की ओर से कुछ गुंडों ने मंदिर के एक सेवक को बुरी तरह से मारा-पीटा। इसके बाद घायल सेवक को पुलिस के हवाले कर थाना ले जाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।

श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने इस हिंसक कार्रवाई

श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने इस हिंसक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल के सेवक के साथ इस तरह की ज्यादती अस्वीकार्य है।

मंदिर समिति और स्थानीय भक्त समूह अब इस

मंदिर समिति और स्थानीय भक्त समूह अब इस निर्माण कार्य को तुरंत रोकने और प्रबंधन के साथ बातचीत करने की मांग कर रहे हैं ताकि धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखते हुए कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !