Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Ranchi News : वनडे टिकट की काला बाजारी में पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Ranchi News : रांची में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच से पहले टिकट की काला बाजारी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. धुर्वा थाना पुलिस ने समाग्रह रेस्टोरेंट के पास छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद सिंह विधानसभा थाना क्षेत्र, प्रियांशु राज धुर्वा बस स्टैंड के पास और सुधीर कुमार जेपी मार्केट विद्यानगर के रहने वाले हैं. धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंदो ने इसकी पुष्टि की है.

पुलिस के अनुसार जिन सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है उनमें विशाला चिक्की, जितेंद्र जायसवाल, अमित टोबो, संतोष कुमार, ऋतिक कुमार, मनीष कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से टिकट, एक स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि धुर्वा क्षेत्र के कुछ लोगों ने स्टेडियम के टिकट काउंटर पर रेजा और कुली लगवाकर बड़ी संख्या में टिकट खरीदे हैं. इसके बाद टिकटों को कई गुना अधिक कीमत पर बेचने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरविंद सिंह और प्रियांशु राज को रंगे हाथ पकड़ा. वे 2000 रुपये का टिकट 8000 में, 1700 का टिकट 4500 में और 1200 रुपये का टिकट 3000 में बेच रहे थे. अरविंद और प्रियांशु के पास से पांच-पांच टिकट जबकि सुधीर के पास से तीन टिकट बरामद किए गए.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आदर्शनगर निवासी सुनीत उर्फ बच्चा ने अपने साथियों जितेंद्र, विशाल और अन्य लोगों की सहायता से रेजा और कुलियों को लाइन में लगवाकर टिकट खरीदे थे. बाद में इन्हें ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा था.

वनडे मुकाबलों के दौरान टिकटों की काला बाजारी कोई नई समस्या नहीं है. लेकिन इस बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि प्रशासन बड़े आयोजन को लेकर सख्त है. टिकट काउंटरों पर भीड़ और उत्साह का फायदा उठाकर बिचौलिये हर बार सक्रिय हो जाते हैं. लेकिन पहली बार इतनी संगठित तरीके से रेजा और कुलियों को आगे कर टिकट खरीद की साजिश सामने आयी है. पुलिस की कार्रवाई से एक तरफ काला बाजारी पर अंकुश लगेगा. वहीं दूसरी तरफ आम दर्शकों को भी राहत मिलेगी. अब आगे यह देखना अहम होगा कि मुख्य सूत्रधारों तक कार्रवाई पहुंचती है या नहीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !