Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Giridih Police: गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 अपराधी गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो चोरी मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए अन्तर्राज्य वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 18 नवंबर 2025 को बेंगाबाद निवासी रीना देवी, पति सुनील कुमार ने आवेदन देकर बताया था कि घर के सामने खड़ी उनकी स्कॉर्पियो (पंजीयन संख्या JH10BK-0365) को अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर लिया। मामले में थाना कांड संख्या 177/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर लगातार की जा रही छापेमारी में पुलिस ने अन्तर्राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार (वैशाली), गुरुशरण उर्फ मुन्ना (मुंगेर), संदीप कुमार सिन्हा (गिरिडीह), सुभाष कुमार सिंह (वैशाली) और राहुल कुमार (वैशाली) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुभाष कुमार सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास भी है।

छापामारी के दौरान चोरी की घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो BR33M-2792 को बरामद

छापामारी के दौरान चोरी की घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो BR33M-2792 को बरामद कर थाना लाया गया। वहीं बिहार के महुआ थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो S3 को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जिसकी जांच चल रही है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गिरोह चोरी किए गए वाहनों के इंजन, चेसिस और पंजीयन संख्या में बदलाव कर उन्हें गांजा व शराब तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करता था।

बरामदगी में प्रयुक्त वाहन के अलावा मॉडिफिकेशन

बरामदगी में प्रयुक्त वाहन के अलावा मॉडिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्रोमियम कवर, ब्लैक फिल्म, डिस्प्ले, ब्रश, विभिन्न आकार के रेंच, पेचकस, स्क्रूड्राइवर, प्लास, कई व्यक्तियों के आरसी कार्ड, अलग-अलग चाभियाँ, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन और वागर कटर भी शामिल हैं।

छापामारी दल में प्रभाग निरीक्षक ममता कुमारी

छापामारी दल में प्रभाग निरीक्षक ममता कुमारी, थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, पु.अ.नि. रविन्द्र कुमार सिंह, पु.अ.नि. विजय मंडल, तकनीकी शाखा के जवान जोधन महतो, राजेश गोप, शशिभूषण प्रसाद, हवलदार प्रमोद कुमार दास, आ. अनुज कुमार सिंह तथा चौकीदार प्रमोद कुमार, अरविंद राणा व रौशन मरांडी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। हाजीपुर में बरामद संदिग्ध वाहन को जांच के बाद गिरिडीह लाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !