Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Bihar News: मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच स्थित आपातकालीन इकाई भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी०एम०सी०एच०) स्थित आपातकालीन इकाई भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने आपातकालीन इकाई में उपलब्ध करायी जाने वाली चिकित्सा संबंधी सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।


इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने आपातकालीन इकाई भवन के तीसरे तल का निरीक्षण

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने आपातकालीन इकाई भवन के तीसरे तल का निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य औषधि वाह्य विभाग, दंत चिकित्सा वाह्य विभाग, स्त्री एवं प्रसूति वाह्य विभाग आदि का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध करायी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। 

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने छठे तल पर पहुंचकर मॉडयूलर ओ०टी०, गहन चिकित्सा

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने छठे तल पर पहुंचकर मॉडयूलर ओ०टी०, गहन चिकित्सा इकाई, ऑक्सीजन पाइप लाइन सेवा, परामर्श कक्ष सहित अन्य उपलब्ध करायी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं एवं सेवाओं की अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन इकाई भवन के सबसे ऊपरी तल पर जाकर एयर एम्बुलेंस लैंडिंग एरिया का निरीक्षण कर प्रगति कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !