Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Jharkhand News: उत्पाद सिपाही भर्ती का PET परिणाम जारी, लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थी सफल

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार कुल 1 लाख 48 हजार 54 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. वहीं 84 अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अगले 90 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी.

सूची में किसी भी तरह की टंकण त्रुटि को सुधारने का अधिकार आयोग के पास रहेगा. यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित सूची पर आपत्ति हो तो वह 12 दिसंबर तक लिखित आवेदन दे सकता है. इसके बाद मिलने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए वर्ष 2023 में कुल लगभग साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. स्क्रूटनी के बाद 5 लाख 13 हजार 832 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए पात्र पाया गया. पीईटी का आयोजन सात चयन पर्षदों के माध्यम से 22 अगस्त 2024 से 20 सितंबर 2024 के बीच किया गया था. भर्ती 583 पदों के लिए की जा रही है.

उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी और PET परिणाम जारी होने के बाद अब चयन की दिशा में एक बड़ा चरण पूरा हो गया है. डेढ़ लाख से अधिक सफल अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी रहने वाली है क्योंकि अंतिम चयन 583 पदों पर ही होना है. लिखित परीक्षा आगे की प्रक्रिया को तय करेगी और आयोग का 90 दिनों में परीक्षा कराने का निर्णय भर्ती को तेज और पारदर्शी दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !