Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Jamshedpur ED Arrested: टैक्स चोरी के मामले में कारोबारी विक्की भालोठिया गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई

चर्चित कारोबारी विक्की भालोठिया को आज सुबह ED की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के मामलों में हुई है, जिनकी जांच बीते कुछ समय से चल रही थी।

जमशेदपुर: चर्चित कारोबारी विक्की भालोठिया को आज सुबह ED की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के मामलों में हुई है, जिनकी जांच बीते कुछ समय से चल रही थी। ED ने लगभग 2 लाख के आसपास नगद एवं कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए है। सूत्रों के मुताबिक अमित नमक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभियुक्तों को रांची ले जाया गया है।

 
गौरतलब है कि सुबह ED की एक विशेष टीम ने विक्की भालोठिया के आवास और उनके कई कारोबारी प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापामारी की थी। इस दौरान विभाग ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डाटा को जब्त किया था। इन दस्तावेजों से उनकी आय और संपत्तियों के बीच भारी विसंगति के सबूत मिले हैं।
 
अधिकारियों ने आज सुबह पूछताछ के बाद भालोठिया को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
 
शहर के कारोबारी हलकों में इस गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में चल रही इस कार्रवाई को लेकर ED जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि मामले में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !