Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Bank Holidays: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की सूची

Bank Holidays: दिसंबर माह शुरू होने से पहले ही बैंकिंग से जुड़े कामकाज को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर पूरे महीने में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में यदि किसी के जरूरी काम लंबित हैं तो उन्हें महीने की शुरुआत में ही निपटाने की सलाह दी जा रही है.

सूची के अनुसार दिसंबर में क्रिसमस से लेकर विभिन्न राज्यों के स्थानीय पर्वों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. झारखंड में भी क्रिसमस सहित सात दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. आरबीआई की सूची के मुताबिक तिथि और अवकाश इस प्रकार हैं.

  • 1 दिसंबर उद्घाटन दिवस और स्वदेशी आस्था दिवस अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड
  • 3 दिसंबर सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व गोवा
  • 7 दिसंबर रविवार सभी राज्यों में
  • 12 दिसंबर पा तोगन नेंगामिंजा संगमा की पुण्यतिथि मेघालय
  • 13 दिसंबर दूसरा शनिवार सभी राज्यों में
  • 14 दिसंबर रविवार सभी राज्यों में
  • 18 दिसंबर सोसो थाम की पुण्यतिथि छत्तीसगढ़ और मेघालय
  • 19 दिसंबर गोवा मुक्ति दिवस गोवा
  • 20 दिसंबर लोसूंगा और नामसूंग सिक्किम
  • 21 दिसंबर रविवार सभी राज्यों में
  • 22 दिसंबर लोसूंग और नामसूंग सिक्किम
  • 24 दिसंबर क्रिसमस सेलिब्रेशन मिजोरम नागालैंड और मेघालय
  • 25 दिसंबर क्रिसमस सभी राज्यों में
  • 26 दिसंबर क्रिसमस सेलिब्रेशन मिजोरम नागालैंड और मेघालय
  • 27 दिसंबर चौथा शनिवार सभी राज्यों में
  • 28 दिसंबर रविवार सभी राज्यों में
  • 30 दिसंबर यू कियांग नांगबाह मेघालय
  • 31 दिसंबर नया साल मिजोरम और मणिपुर

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार कई दिन बंद रहने से आम लोगों के कार्य प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन शाखा स्तर के कामकाज के लिए लोगों को अवकाश के बीच की तिथियों का ध्यान रखना आवश्यक होगा. बैंक अवकाशों की यह लंबी श्रृंखला बताती है कि दिसंबर में नकदी लेनदेन और दस्तावेजी काम की योजना समय रहते बना लेनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !