Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Saraikela News: आदित्यपुर में रातोंरात हरिओमनगर की कपड़ों की दुकान से लाखों के कपड़े और गिफ्ट आइटम की हुई चोरी

Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओमनगर रोड नंबर 2 स्थित एमआईजी 546 लक्ष्मीनिवास में 27 नवंबर की रात एक बड़ी चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दीपक कुमार सोनी ने मामले की शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि देर रात करीब 2.22 बजे चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद चोर निचले तल में स्थित पीड़ित की कपड़ों की दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान से करीब 90 हजार रुपये मूल्य के महंगे कपड़े, गिफ्ट आइटम और अन्य सामान चोरी कर लिया।

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान में मौजूद सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे फुटेज नष्ट हो गया। घटना की जानकारी सुबह किरायेदार ने दी, जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोर संगठित तरीके से घर और दुकान को निशाना बनाकर फरार हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !