Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Dhanbad DC Aditya Ranjan: सदर अस्पताल के आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र के नए भवन का डीसी आदित्य रंजन ने किया निरीक्षण, जल्द होगा उद्घाटन

Dhanbad: धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन कार्यालय कैंपस में बने सदर अस्पताल के आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र के नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


सदर अस्पताल में चल रहे 10 बेड के एमटीसी केंद्र का विस्तार करते हुए एनसीडी बिल्डिंग में 14 बेड का आदर्श एमटीसी तैयार किया गया है। यहां बच्चों के इलाज के साथ-साथ मनोरंजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि देश में कुपोषण बड़ी समस्या है और केंद्र व राज्य सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। इस केंद्र को आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया गया है ताकि बच्चों को उचित और प्रभावी उपचार मिल सके। इसके अलावा, यहां अलग से किचन बनाया गया है, जहां कुपोषित बच्चों के लिए पोषक आहार तैयार किया जाएगा। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र का उद्घाटन जल्द ही माननीय अधिकारियों के हाथों कराया जाएगा। डीसी के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद भी उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !