Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Kandra Firing: कांड्रा में फिर चली गोली: कारोबारी चित्तरंजन मंडल को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस पर उठे सवाल

सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार देर शाम कांड्रा मोड़ के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने स्थानीय कारोबारी चित्तरंजन मंडल को गोली मार दी।

सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार देर शाम कांड्रा मोड़ के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने स्थानीय कारोबारी चित्तरंजन मंडल को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। गोली उनके कमर और जांघ के बीच लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे तीनों अपराधी एक बाइक पर सवार होकर चित्तरंजन मंडल की दुकान पर पहुंचे। वहां कुछ बहस के बाद उन्होंने गोली चला दी और सरायकेला की ओर फरार हो गए।
 
यह घटना क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं की एक और कड़ी बन गई है। उल्लेखनीय है कि महज एक महीने पहले 19 अप्रैल को सीमेंट व्यवसायी संजय बर्मन को रंगदारी की मांग को लेकर दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
 
लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल बना दिया है। कांड्रा पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है कि वह जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर जनता का भरोसा दोबारा जीत सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !