Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Ranchi Cricket Battle: तीन साल बाद रांची में क्रिकेट का महासंग्राम, भारत Vs दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे पर टिकीं निगाहें

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में लगभग तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला आज JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

 मैच और एंट्री टाइमिंग

यह डे-नाइट मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जब दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है, जिसे देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री सुबह 10:30 बजे से ही शुरू कर दी गई है। हालांकि, आखिरी एंट्री शाम 3:30 बजे तक ही दी जाएगी।

टिकट कालाबाजारी के आरोप और सुरक्षा व्यवस्था

मैच को लेकर स्थानीय लोगों और क्रिकेट फैन्स में भारी उत्साह है, जिसका अंदाजा टिकटों को लेकर लगे कालाबाजारी के आरोपों से लगाया जा सकता है। सभी टिकटों की बिक्री पहले ही हो चुकी है, जिसके बाद भी स्टेडियम के बाहर टिकटों की मांग बनी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।

 ट्रैफिक में बदलाव

मैच के कारण JSCA स्टेडियम के आसपास के कई मार्गों पर ऑटो और टोटो के परिचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रांची पुलिस ने सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। क्रिकेट के इस महाकुंभ को देखने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !