विजेताओं पर इनाम की बरसात
इस वर्ष मैराथन में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी। खास आकर्षण का केंद्र रही 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के विजेताओं को शानदार पुरस्कारों से नवाजा गया। प्रथम विजेता को ₹1 लाख का नकद पुरस्कार और एक चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता को ₹75,000 नकद और ट्रॉफी दी गई।
फुल मैराथन की तैयारी
इस अवसर पर, टीवी नरेंद्रन ने कहा कि मैराथन का आयोजन हर साल की तरह फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि इस साल पहली बार 21 किलोमीटर की दौड़ को शामिल किया गया है, जो इस इवेंट को एक नया आयाम देता है।
सीईओ ने आगे कहा कि "यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह पूरे शहर के लिए एक फिटनेस एक्टिविटी की तरह है। यहां हर वर्ग के लोग शामिल होकर अपने आप को फिट रखने का संकल्प ले रहे हैं।" उन्होंने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए यह भी घोषणा की कि आने वाले वर्षों में जमशेदपुर में फुल मैराथन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
इस मैराथन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जमशेदपुर शहर स्वास्थ्य और खेल के प्रति कितना गंभीर और उत्साहित है।