Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में हल्दी समारोह के दौरान महिला का कैश से भरा बैग चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार व साथी फरार

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित राम मंदिर के पीछे सूरत गुजराती समाज भवन में शनिवार की रात आयोजित हल्दी समारोह के दौरान एक बड़ी चोरी की घटना ने खुशी के एक माहौल को अचानक तनाव में बदल दिया। समारोह में मौजूद महिलाओं के बीच हड़कंप तब मच गया जब भीड़भाड़ के बीच एक महिला का रुपए से भरा बैग गायब हो गया। 

इस घटना की जानकारी अरुण कुमार ने दी, जो बागबेड़ा बारोडा घाट के निवासी है। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी के हल्दी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक अनजान महिला चुपचाप कार्यक्रम में घुस गई। कुछ लोगों ने उसे बैग के पास संदिग्ध तरीके से मंडराते हुए देखा, लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते, बैग गायब हो चुका था।

जब कुछ देर बाद महिला को चोरी का एहसास हुआ तो मेहमानों ने तुरंत सतर्कता बरती और आसपास तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और तुरंत बिष्टुपुर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी करने की बात को  स्वीकार भी कर लिया, लेकिन उसके पास बैग नहीं मिला। पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि वह इस वारदात में अकेली नहीं थी। उसके साथ एक दूसरी महिला भी शामिल थी, जिसे वह बैग पहले ही थमा चुकी थी और वह साथी महिला मौके से फरार हो चुकी थी।

बिष्टुपुर थाना पुलिस ने पकड़ी गई महिला को हिरासत में लेकर उससे गहराई से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार महिला की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ कि यह किसी संगठित महिला चोरी गिरोह की हरकत हो सकती है, जो भीड़ वाले पारिवारिक आयोजनों को निशाना बनाते है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे समारोहों में अपने कीमती सामान पर खास ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !