Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Kharsawan News: खरसावां के विषयगोड़ा गांव में नाले में मिला अज्ञात महिला का शव

Kharsawan News: खरसावां थानांतर्गत विषयगोड़ा गांव के पास सोना नाला में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत नदी में डूबने से हुई है.

पुलिस को सूचना मिलने पर खरसावां थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस शव की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को इस शव के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे खरसावां थाने से संपर्क करें. फिलहाल, विधि व्यवस्था सामान्य है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है. पहचान न होने से मामला और संवेदनशील हो जाता है क्योंकि इससे कई संभावनाएं खुली रहती हैं, जिनमें दुर्घटना, आत्महत्या या किसी प्रकार की आपराधिक वारदात शामिल हो सकती है. हालांकि फिलहाल प्राथमिक संकेत डूबने की ओर इशारा करते हैं, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा. पुलिस की तेजी से की जा रही कार्रवाई और लोगों से सहयोग की अपील यह बताती है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !