Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Groom Dies Firing: शादी की खुशी, मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौत, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

Bihar: खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के कुतुबपुर गांव में शादी की खुशी , मातम में बदल गया है।बीते शनिवार की रात शादी के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की मौत हो गई है। घटना तब हुई जब निकाह का रश्म पूरा होने के बाद बारातियों के बीच छोहारा वितरण का काम चल रहा था।इसी दौरान एक युवक ने शादी की खुशी में गोली चला दी।जो गोली दुल्हा मोहम्मद इरशाद को गर्दन में लग गई।जख्मी हालात में दूल्हे को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।लेकिन पटना जाने से पूर्व रास्ते में ही दुल्हा ने दम तोड़ दिया। मृतक की परिजनों की माने कुतुबपुर निवासी मोहम्मद अमजद की बेटी रुखसार की शादी कल रात कुतुबपुर में मोहम्मद इरशाद से शादी हो रही थी।निकाह का रश्म संपन्न हो गया गया था।पंडाल में ही बारातियों के बीच छोहारा का वितरण हो रहा था।इसी दौरान एक युवक फायरिंग कर दिया।

निकाह के लिए अपने गांव कुतुबपुर आया 

दुल्हा मुंबई में सिलाई का काम करता था, इसी महीने निकाह के लिए अपने गांव कुतुबपुर आया था। परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है।हालांकि मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।आशंका है कि हर्ष फायरिंग में घटना हुई हो। इलाज के लिए पटना के ले जाने के दौरान युवक की मौत हुई है।शादी के दौरान दूल्हे को गोली लगी थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !