Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में कीमती रत्न की चोरी मामले में पुलिस ने युवक को भेजा न्यायिक हिरासत में

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक स्थित जेम्स दुकान में बीते शनिवार को हुए चोरी की घटना का पुलिस ने उद्वेदन करते हुए एक युवक अरबाज खान को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए लगभग 2 से ढाई लाख के रत्न को बरामद कर लिया है

घटना कैसे हुई

सुबह करीब 10:30 से 10:50 बजे के बीच दुकान मालिक करण सिंह थोड़ी देर के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और शोकेस से कीमती रत्न चुराकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। वीडियो में संदिग्ध युवक का चेहरा व उसकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। इसी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान अरबाज खान उर्फ़ चुआं निवासी पंछी मोहल्ला, जुगसलाई, के रूप में हुई।

तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूत्रों की मदद

चोरी के बाद आरोपी इलाके से निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से उसे जल्द ट्रेस कर लिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी के परिवार को भी इसकी जानकारी प्राप्त हुई, जिससे पुलिस को उसकी पहचान में और मदद मिली।

आरोपी गिरफ्तार व पूछताछ जारी

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, चोरी हुए कीमती रत्न की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !