Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Jamshedpur News: शहर के छोटे और मझोले बिल्डरों को राहत, स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन

Jamshedpur: जमशेदपुर मे नए स्मोल एन्ड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन किया गया, स्मोल एन्ड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन की एक बैठक साकची के एक निजी होटल के सभागार मे किया गया, जिसके बाद स्मॉल एन्ड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन की घोषणा कर दी गईं, जिसका संग्रक्षक शिवशंकर सिंह, अध्यक्ष नीरज सिंह सेक्रेटरी एवं कोषाध्यक्ष की घोषणा भी की गईं, नए बने इस स्मोल एन्ड मीडियम एसोसिएशन बनने का उद्देश्य है कि शहर के जितने भी मीडियम एन्ड स्मोल बिल्डर है उनकी किसी भी समस्या का समाधान यह एसोसिएशन करेगा, संग्रक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शहर से बिल्डरों का पलायन रोकने के लिए स्मोल एन्ड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर के बिल्डरों को बिल्डिंग बायलॉज मे काम करने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सरकार को इस बायलॉज मे कुछ नरमी बरतनी पड़ेगी जिससे बिल्डिंग बनाने मे शुलियत हो, उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी स्मोल एन्ड मीडियम बिल्डर की हर समस्या का समाधान असोसिएशन करेगा।

 शिवशंकर सिंह, संग्रक्षक, स्मोल एन्ड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन, जमशेदपुर

वंही असोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि झारखण्ड और शहर मे कई जगहों पर आदिवासी लैंड है, जिसके कारण बिल्डरों की परेशानी होती है, वंही जुस्को के क्षेत्र मे बिल्डरो को लीज मिलता है, जिससे फ्लैट बेचने मे बिल्डरो को परेशानी होती है, असोसिएशन सरकार को बिल्डरों की समस्या को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृस्ट करेगा, ताकि बिल्डरों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !