Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Ranchi Cricket Match: रांची में विराट धमाका, भारत की धुआंधार जीत, भारतीय टीम ने रचा रोमांच

Ranchi: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार की शाम भारतीय टीम ने ऐसा रोमांच रचा, जिसे देखकर हजारों दर्शकों की सांसें थम गईं और फिर विराट के एक-एक चौके पर पूरा मैदान गूंज उठा। विराट कोहली के शतक और रोहित–राहुल की दमदार पारियों के बूते भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुये टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को जमकर धुन दिया। विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ें। 


रोहित शर्मा एवं केएल राहुल ने लाजवाब अर्धशतकीय

रोहित शर्मा एवं केएल राहुल ने लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन ठोककर दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी जोरदार संघर्ष किया, मैथ्यू ब्रीत्जके 72 रन, मार्को यानसेन 70 रन एवं कॉर्बिन बॉश 67 रन बनाये। लेकिन 49.2 ओवर में पूरी टीम 332 पर ऑल आउट हो गई। 

भारत ने धड़कनें बढ़ाने वाले मुकाबले में जीत पर 

भारत ने धड़कनें बढ़ाने वाले मुकाबले में जीत पर मुहर लगा दी। गेंदबाजी में कुलदीप–हर्षित ने अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। हर्षित राणा 3 विकेट, अर्शदीप 2 विकेट एवं प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिले। कुलदीप की गुगली और फ्लिपर ने रांची की मिट्टी में ऐसा चक्कर घुमाया कि अफ्रीकी खिलाड़ी विकेट पर टिक ही नहीं पाये।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !