Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Jamshedpur Court: जमशेदपुर सिविल कोर्ट में कदमा की महिला के साथ धमकी और अभद्र व्यवहार का लिखित शिकायत दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में एक महिला को धमकाने और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। कदमा के उलियान इलाके में रहने वाली वैशाली कुमारी ने इस घटना को लेकर सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार को लिखित आवेदन सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अपने शिकायत पत्र में वैशाली कुमारी ने बताया है कि 4 अक्टूबर को वह अपने केस की अगली तारीख जानने कोर्ट पहुंची थीं। उसी दौरान उनके केस के एक आरोपी अमित रंजन अपने साथी नीरज कुशवाहा, मिनमॉय सरकार और अपने भाई अंकित राज के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद था। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उन्हें देखते ही धमकी भरे लहजे में बात करना शुरू कर दिया।

वैशाली ने दावा किया कि कोर्ट परिसर में ही अमित रंजन ने उनके साथ गाली-गलौज की और कहा, “अभी तो जेल जा रहा हूं, लेकिन बाहर आकर जान से मार दूंगा।” पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह गेट नंबर-3 की ओर जा रही थी, तभी अमित के साथी नीरज, मिनमॉय और अंकित भी उनके पीछे-पीछे आते हुए उन्हें गालियां दे रहे थे और “सबक सिखाने” की धमकी दे रहे थे।

वैशाली कुमारी का कहना है कि घटना के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायतवाद दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूरी घटना कोर्ट के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड भी हुई होगी, इसलिए फुटेज की जांच करवाने का  अनुरोध भी किया है।

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने और अपने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपियां वरीय पुलिस अधीक्षक और कदमा थाना प्रभारी को भी भेजी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !