Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Chnadil News: चौका में जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल कैम्प का आयोजन

Chandil News: चौका थाना अंतर्गत पंचायत हेंचाकोचा में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर, सशस्त्र सीमा बल 26, कैंप मटकमडीह और चौका थाना थाना प्रभारी सोनू कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए.

इस दौरान अफीम विनष्टीकरण अभियान के तहत स्थानीय लोगों को अफीम की खेती न करने के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही, किसानों के बीच चना, गेहूं, सरसों और मटर के बीज का वितरण किया गया, ताकि वे वैकल्पिक फसलों की ओर प्रेरित हों.



इसके अलावा, ग्रामीणों की चिकित्सा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श प्रदान किए गए.

यह कार्यक्रम क्षेत्र में नशीली पदार्थों की रोकथाम और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !