Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Hazaribagh Police Action: हजारीबाग में नकली पनीर फैक्ट्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग डेढ़ क्विंटल पनीर जब्त

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को चरही थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना मिली कि इलाके में बड़े पैमाने पर नकली पनीर का व्यापार हो रहा है। इस सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टास्क फोर्स गठित की और चरही थाना क्षेत्र के पुरनापानी स्थित पनीर फैक्ट्री में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टास्क फोर्स के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर पता चला कि फैक्ट्री में अवैध रूप से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने लगभग डेढ़ क्विंटल पनीर जब्त किया। इसके साथ ही पनीर और मक्खन के सैंपल फूड सेफ्टी अधिकारी द्वारा लैब टेस्ट के लिए सील करके भेजे गए।

फूड सेफ्टी अधिकारी मो. मंजर हुसैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पनीर नकली प्रतीत होता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक फैक्ट्री को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के उल्लंघन के तहत की गई है।

फैक्ट्री के संचालक, औरंगाबाद निवासी अनिल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि नकली पनीर का यह कारोबार कई सालों से चरही बाजारटांड़ में चल रहा था, लेकिन अब तक इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी थी। इस कार्रवाई में चरही पुलिस के एसआई कुणाल किशोर, एसआई अभय आनंद, सहायक सूरज कुमार और जिला पुलिस बल भी शामिल रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !