Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Chakulia News: चाकुलिया प्रखंड के भंडारू गांव में सांप काटने से महिला की हालत नाजुक

Chakulia: चाकुलिया प्रखंड के भंडारू गांव में सोमवार को खेत में काम कर रही 34 वर्षीय प्रतिमा नायक को एक विषैले सांप ने काट लिया। प्रतिमा अपने खेत में धान की फसल काटने में व्यस्त थी, तभी झाड़ियों से अचानक निकले सियालचांदा नामक जहरीले सांप ने उनके बाएं पैर में डंस मार दिया।

डंस लगते ही प्रतिमा दर्द से चीख पड़ी। आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें खेत से बाहर निकालकर तुरंत चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच और इलाज के बाद बताया कि प्रतिमा की स्थिति चिंताजनक है और बेहतर चिकित्सा सुविधा की जरूरत है। इसके बाद उन्हें तुरंत झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !