Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Saraikela News: गम्हरिया में 43 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Saraikela: गम्हरिया थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में रहने वाले 43 वर्षीय सुमन ठाकुर ने सोमवार दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुमन पेशे से ट्रेलर चालक थे और लंबे समय से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे। इसके साथ ही वे नशे के आदी भी थे। सोमवार को दोपहर का भोजन करने के बाद उन्होंने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

सुमन की पत्नी ने उन्हें फांसी पर लटका देखा और तुरंत पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सुमन के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !