Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Palamu News: अफीम तस्करी का बड़ा नेटवर्क एक्सपोज़, रांची से बरेली जा रही 1 क्विंटल अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Palamu: पलामू पुलिस ने जिले में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए, रांची से उत्तर प्रदेश के बरेली ले जाई जा रही 1 क्विंटल (100 किलोग्राम) से अधिक अफीम डोडा भूसी बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर विशेष टीम की कार्रवाई

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान, एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम डोडा भूसी बरामद हुई।

नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए

रांची से खरीद और बरेली में मोटी कमाई का प्लान
गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार-झारखंड-उत्तर प्रदेश के बीच सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंधित खेप रांची से खरीदी गई थी और इसे बरेली (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा था।

मोटा मुनाफा कमाने की योजना

तस्करों ने बताया कि रांची में डोडा भूसी लगभग ₹1400 प्रति इकाई की कीमत पर खरीदी जाती थी, जबकि बरेली में इसकी भारी मांग के कारण इसे ₹8000 प्रति इकाई तक में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना थी।
NDPS Act के तहत केस दर्ज, जाँच जारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS Act नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा 

बरामदगी के बाद, पलामू पुलिस अब इस सप्लाई चेन के स्रोत, रांची में खरीद केंद्र और इस नेटवर्क से जुड़े बड़े तस्करों तक पहुंचने के लिए आगे की गहन कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !