Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Jamshedpur Police Success: स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल और 3 देशी कट्टा बरामद

शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Jamshedpur: शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना ओलीडीह थाना अंतर्गत दर्ज कांड संख्या-88/25 से संबंधित है, जिसमें अनुसंधान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

गिरफ्तारी 09 मई 2025 को छापामारी दल की मदद से की गई। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद की है। साथ ही प्राथमिकी अभियुक्त रुपेश दुबे के पास से तीन अतिरिक्त अवैध देशी कट्टे भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, रूपेश दुबे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
 
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार की गई है:
 
1. रूपेश दुबे उर्फ राहुल (उम्र 26 वर्ष)
पिता: आनंद भूषण दुबे
निवासी: शंकोसाई रोड नं०-4, खडियावस्ती, थाना-ओलीडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
 
 
2. शांतनु कुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष)
पिता: परमात्मा शर्मा
निवासी: हाउस नं०-05, रोड नं०-04ए, हिलव्यू कॉलोनी, डिमना रोड, थाना-एम.जी.एम., जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
 
 
3. नन्दलाल सिंह उर्फ बंटी (उम्र 20 वर्ष)
पिता: गुरुदेव सिंह
निवासी: रिपीट कॉलोनी, सिद्ध-कान्हु स्कूल के समीप, थाना-ओलीडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
 
बरामद हथियार:
 
देशी पिस्टल: 01
देशी कट्टा: 03
जिंदा गोली: 04
 
 
ओलीडीह थाना पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों से पूछताछ कर अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !