Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Kandra Police Station: कांड्रा थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और जन-व्यवहार में सुधार पर SDPO का ज़ोर

Kandra: कांड्रा में मंगलवार को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने वार्षिक निरीक्षण के तहत कांड्रा थाना का दौरा किया। उन्होंने थाना भवन, मालखाना, रिकॉर्ड रजिस्टर, केस डायरी, शस्त्रागार और परिसर की स्वच्छता का विस्तृत मूल्यांकन किया।


निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने लंबित मामलों का निष्पादन तेजी   लाने को कहा। बीट प्रणाली को मजबूत करने का निर्देश दिया। आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार बेहतर रखने को कहा।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने भी व्यवस्थाओं की जांच में हिस्सा लिया। मौके पर कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रशासन की नियमित निगरानी जरूरी है, लेकिन सवाल है कि क्या ये कदम महज औपचारिकता बनकर रह जाएंगे या लंबित मामलों और जनता के अनुभव में ठोस सुधार लाएंगे? स्वच्छता और रिकॉर्ड-कीपिंग से परे, जनता की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे में और भी पहल की जरूरत है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !