Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Hazaribagh Accident: हजारीबाग में तेज रफ्तार का कहर! 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Hazaribagh: बुधवार की सुबह हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में गांगटाही पुल के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में कुल 10 लोग थे सवार 

मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल हैं। जिनकी पहचान पूनम देवी (पति श्रीनाथ यादव), जय भगवान यादव (पिता श्रीनाथ यादव) और मासूम अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कार में कुल 10 लोग यात्रा कर रहे थे और सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी 

हादसे में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनमें ज्योति कुमारी (24 वर्ष, पति जय भगवान यादव), शुभम यादव (6 वर्ष), अभिराज यादव (10 वर्ष), मृत्युंजय यादव (8 वर्ष), धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष, पिता श्रीनाथ यादव) और कौशल्या देवी शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार निकट के अस्पताल में जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !