Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Jamshedpur News: कोवाली थाना ने जब्त किया हाईवा, ओडिशा से होने वाले अवैध बालू परिवहन पर हुई कार्रवाई

Jamshedpur: ओडिशा से होने वाले अवैध बालू परिवहन पर लगाम कसने के लिए जिला खनन विभाग ने मंगलवार देर रात एक विशेष जांच अभियान चलाया। इसी दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर की टीम ने एक हाईवा को रोक लिया, जो बिना वैध चालान के बालू लेकर जा रहा था। कागजात मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज़ नहीं दिखा सका और मौका पाकर वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया।

जब्त हुआ हाईवा

खनन विभाग ने बालू से भरी हाईवा को ज़ब्त कर कोवाली थाना के हवाले कर दिया है, जहां मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पहले नहीं बिना दस्तावेज़ तीन हाईवा जब्त हुए थे

बताया का रहा है कि इससे पहले भी कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बिना दस्तावेज़ तीन हाईवा पकड़े थे, जिन पर खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी। हालांकि, ताज़ा मामले में अभी तक खनन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

खनन विभाग की लापरवाही से बड़ा बढ़ा गैरकानूनी कारोबार

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय ओडिशा से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जाती है। उनका आरोप है कि खनन विभाग की लापरवाही के कारण यह गैरकानूनी कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !