Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Jamshedpur Thief Caught: साकची क्वार्टर में चोरी की कोशिश हुई नाकाम, आरोपी रंगे हाथ हथियार के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur: बुधवार दोपहर जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में जेल चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्वार्टर नंबर एफडी-1 में चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक गौतम जैसे ही घर लौटे, उन्होंने देखा कि दरवाज़े का ताला टूटा हुआ है और एक युवक घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है।

चोर की पहचान 

गौतम के शोर मचाते ही वह युवक वहां से भागने लगा। गौतम ने बिना देर किए उसका पीछा किया। भागते-भागते आरोपी एमजीएम अस्पताल परिसर तक पहुंच गया, जहां स्थानीय लोगों की सहायता से उसे दबोच लिया गया। बाद में उसकी पहचान देवनगर के रहने वाले करण के रूप में की गई।


पुलिस की जांच 

सूचना पाते ही साकची थाना की पीसीआर टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू भी मिला। पुलिस के मुताबिक युवक चोरी की मंशा से इधर-उधर घूम रहा था, लेकिन मकान मालिक के अचानक आ जाने पर घबरा कर फरार होने की कोशिश करने लगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !