Chakulia: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर के सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर मुहर लगाई गई है। यह पहल क्षेत्र में अपराध रोकथाम और शांति-सुव्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
नगर पंचायत और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से उन स्थानों को चयन किया है, जहां निगरानी की सबसे अधिक आवश्यकता है। जैसे प्रमुख चौराहे, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाके।
कैमरे लगाए जाने के लिए चयनित स्थान निम्न प्रकार है:
बिरसा चौक के निकट – 4 कैमरे
बेंद रोड स्थित भारत पेट्रोलियम चेक पॉइंट – 2 कैमरे
कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब के पास – 1 कैमरा
बस स्टैंड चौक – 2 कैमरे
हाट चाली – 1 कैमरा
रेलवे अंडरपास – 2 कैमरे
केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान चौक – 2 कैमरे
नागा बाबा मंदिर – 3 कैमरे
गोशाला चौक – 2 कैमरे
सुभाष चौक – 3 कैमरे
रेलवे स्टेशन चौक – 1 कैमरा
रेलवे स्टेशन मुख्य गेट – 4 कैमरे
रानी सती मंदिर – 2 कैमरे
शिल्पी महल क्षेत्र – 1 कैमरा
सभी कैमरों से मिलने वाली लाइव फुटेज की निगरानी सीधे थाना से की जाएगी। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, चोरी, दुर्घटना या अन्य आपराधिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि 24×7 मॉनिटरिंग व्यवस्था न केवल सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों में भी भरोसा और सुरक्षा की भावना बढ़ाएगी।