Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Baharaghora News: बहरागोड़ा के तीन पर्यटन स्थलों की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन ने मांगी

Baharaghora: दिसंबर महीने से ही बहरागोड़ा प्रखंड में नववर्ष का आनंद लेने वालों की भीड़ बढ़ने लगती है। बनकाटा पंचायत के मेरुघाटी पिकनिक स्पॉट, राजलाबांध पंचायत के ईचड़ाशोल डुंगरी शिव मंदिर तथा चाकुलिया स्थित नागानल मंदिर में लगातार सैलानियों का जमावड़ा देखने मिलता है।

ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से आने वाले पर्यटकों के कारण पूरा क्षेत्र रौनक से भर उठता है। परिवारों और दोस्तों के समूह पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में इन स्थलों पर पहुंचते हैं।

इधर बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने मुख्य कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द पर्यटन स्थलों की शीघ्र जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। जिला प्रशासन द्वारा विस क्षेत्र के तीन स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित करने हेतु रिपोर्ट मांगे जाने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

साथ ही क्षेत्रवासियों ने विधायक समीर मोहंती के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !