Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Jamshedpur News: बर्मामाइंस स्थित टाटा कंपनी के पार्किंग गेट पर जबरन वसूली के खिलाफ ट्रक चालकों का गेट जाम, आवाजाही हुई पूरी तरह ठप

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित टाटा कंपनी के पार्किंग गेट पर ड्राइवरों से नकद में पार्किंग शुल्क वसूले जाने के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन की अगुवाई में ट्रक चालकों ने गेट पर जाम लगा दिया। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

गैरकानूनी तरीके से रुपये की वसूली

यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि पार्किंग शुल्क के साथ-साथ ड्राइवरों से मेडिकल जांच के नाम पर 250 रुपये की वसूली की जाती है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जरूरत से ज्यादा खून भी लिया जाता है, जिससे चालक परेशान हैं। लगभग सात से आठ हजार ड्राइवर यहां माल ढुलाई का काम करते हैं और सभी से जबरन कैश में पैसे लिए जा रहे हैं, जबकि कई ड्राइवर इस राशि को देने की स्थिति में नहीं हैं और न ही इसकी कोई सरकारी अनिवार्यता है।

आंदोलन रहेगा जारी 

जयकिशोर सिंह ने बताया कि इस गैरकानूनी वसूली की शिकायत विभिन्न सरकारी विभागों तक पहुंचाई जा चुकी है और इसके खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि जब तक ड्राइवरों को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्किंग गेट पर लगाया गया जाम नहीं हटाया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !