एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पतरातु (भदानीनगर) फायरिंग कांड बी०एन०एस० एवं आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार यादव उर्फ छोटु लंगड़ा पिता कैलाश यादव साकिन ब्लोक मोड़ पतरातु, थाना पतरातु जिला-रामगढ़ अपने घर के बगल की शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ है तथा अपने घर के अगल-बगल भ्रमणशील रह रहा है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक रामगढ के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पतरातु इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह,भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। जिस बीच छापामारी टीम के द्वारा पतरातू ब्लोक मोड़ के आस-पास घेराबन्दी करते हुए विधिवत छापामारी किया गया.
छापामारी के क्रम में पुलिस बल को आता देख अजय कुमार यादव भागने का प्रयास करने लगा जिसेपुलिस टीम ने खदेडकर पकड़ा गया और थाना पर लाया गया। पकड़ाये अभियुक्त से पूछ-ताछ करने पर अपना नाम अजय कुमार यादव उर्फ छोटु लंगड़ा पिता-कैलाश यादव से पूछ-ताछ करने पर इसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.09.2025 को शाम में भदानीनगर ओपी० क्षेत्र अर्न्तगत रेलवे साईडिंग भदानीनगर (भुरकुंडा) गेट के सामने अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाईकिल से आया तथा फायरिंग करने का बात स्वीकार किया तथा इसके निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया हथियार एवं गोली को बरामद कराया गया। तत्पश्चात अजय कुमार यादव उर्फ छोटु उर्फ लंगडा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.