Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Bareilly News: बरेली में बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 40% ढांचा ढहाने के बाद टीम वापस

Bareilly: बरेली में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट के आदेश के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम को आधे अधूरे काम के साथ ही लौटना पड़ा। ऐवान-ए-फरहत मैरिज हॉल का लगभग 40% हिस्सा ढहाए जाने के बाद कार्रवाई रोक दी गई।

यह कार्रवाई दो मैरिज हॉल पर की जा रही थी. एक मैरिज हॉल सपा नेता सरफराज वली खान के ऐवान-ए-फरहत और दूसरा राशिद खान के गुड मैरिज हॉल पर की गई। BDA का दावा है कि ये दोनों भवन पास किए गए नक्शों और निर्माण मानकों के विपरीत बनाए गए थे। इसी आधार पर दोनों स्थानों को अवैध निर्माण बताते हुए विध्वंस की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद अदालत ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी। कोर्ट के आदेश के बाद न सिर्फ विध्वंस रोका गया बल्कि BDA टीम को स्थल से वापस लौटना पड़ा।

इस घटनाक्रम पर सपा नेता सरफराज वली खान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जांच और सुनवाई के इस तरह की कार्रवाई “जुल्म की इंतहा” है। उनके अनुसार प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं बरती गई और राजनीतिक आधार पर निशाना बनाया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !