Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Tata Workers Union: टाटा वर्कर्स यूनियन की आमसभा 13 दिसंबर को आयोजित, संविधान संशोधन पर लगेगा मुहर

जमशेदपुर: टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने संविधान में संशोधन को लेकर आमसभा यानी।एजीएम13 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह सभा दोपहर 3:30 बजे यूनियन कार्यालय के वर्क्स जेनरल ऑफिस लॉन में आयोजित होगी।

यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह के हस्ताक्षरित नोटिस के अनुसार इस आमसभा में तीन प्रमुख एजेंडा शामिल होंगे:

1. दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करना।


2. वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अंकेक्षित खातों (Audited Accounts) को पारित करना।


3. कार्यकारिणी समिति द्वारा प्रस्तावित टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन को अनुमोदन के लिए आम सभा में पेश करना।


यदि आमसभा में संविधान संशोधन को मंजूरी मिल जाती है, तो इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा और बाद में श्रम विभाग से इसे अधिसूचित कराया जाएगा।

यूनियन ने यह भी जानकारी दी है कि आम सदस्य 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक यूनियन कार्यालय में कार्य अवधि के दौरान संविधान संशोधन और वित्तीय खातों की प्रति देख सकते हैं।

सदस्यों के प्रवेश और उपस्थिति की जानकारी

आम सभा में भाग लेने वाले सदस्य टीएमएच, ट्यूब डिवीजन, टाउन, जेनरल ऑफिस और नॉन वर्क्स में कार्यरत सदस्य अपने गेट पास को वर्क्स के किसी भी गेट पर दिखाकर प्रवेश कर सकते हैं। गेट पास केवल आमसभा के दिन के लिए मान्य होगा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सदस्य को उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करते समय गेट पास दिखाना अनिवार्य होगा।

 यूनियन के सूचना पट्ट पर संविधान संशोधन और वित्तीय खातों की अनुमोदित प्रति भी आम सदस्यों के देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। टाटा स्टील कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों के लिए यह सभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इस बैठक में यूनियन के संविधान में बदलाव को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !