Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jamshedpur News: पटमदा–बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी दिलाने में सक्रिय हुए सांसद बिद्युत बरन महतो

Jamshedpur: जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की प्रगति को लेकर नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जल आयोग के सचिव से भेंट की और इस योजना को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के समक्ष योजना की स्वीकृति हेतु विस्तृत प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया है।

बता दें कि इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से लगभग 16,900 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,400 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसकी प्री–फीज़िबिलिटी रिपोर्ट पांच महीने पहले ही केंद्रीय जल आयोग को भेजी जा चुकी है।

इसके अलावा केंद्रीय जल आयोग ने पिछले पांच महीनों में इस योजना की तीन चरणों में तकनीकी समीक्षा की है, जिनके प्रतिवेदन राज्य सरकार द्वारा आयोग को सौंप दिया गया हैं। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सांसद महतो ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांता राव से मुलाकात कर परियोजना को तत्काल तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। सचिव ने आश्वासन दिया है कि सभी तकनीकी पहलुओं की शीघ्र जांच कर परियोजना को जल्द मंजूरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !