Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Gamharia Labour Death: निर्माणाधीन रामा इन्फ्राटेक कंपनी में सेफ्टी बेल्ट के बिना काम कर रहे मजदूर की गिरने से दर्दनाक मौत

Gamharia: शुक्रवार सुबह 10:30 के आस पास निर्माणाधीन रामा इन्फ्राटेक कंपनी जिसके निर्माण कार्य बालाजी इंफ्राटेक नामक कंपनी की देख रेख में हो रहा था, वहीं सुबह कम्पनी की छत पर शीट कटिंग का कार्य चल रहा था इसी बीच अचानक ऊपर में बगैर सेफ्टी उपकरणों के कार्य कर रहे सनी यादव (26) नामक मजदूर की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।


आनन फानन में उसे टीएमएच अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि सनी आज पहले दिन ही काम पर गया था, सनी की पत्नी गर्भवती है और परिजनों में काफी ज्यादा आक्रोश है और कंपनी प्रबंधन पर सेफ्टी में लापरवाही का आरोप लगा रहे है और कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !