Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jamshedpur Fraud: परसुडीह से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व 19 लाख की ठगी के आरोपी सुरेश जेम्स और उसकी पत्नी आगरा से गिरफ्तार

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी फादर विजय खलखो ने 3 सितंबर को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले को प्राथमिकता देते हुए परसुडीह पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान चलाया और आरोपी सुरेश उर्फ एंड्रयू जेम्स तथा उसकी पत्नी सरिता जेम्स को आगरा कैंट से हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई में उस समय के परसुडीह थाना प्रभारी फैद अहमद की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

सुविधाएं दिलाने का भरोसा देकर पैसे लेने का आरोप

बताया जा रहा है कि सुरेश उर्फ एंड्रयू जेम्स पहले होटल मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ था। इसी दौरान उसकी मुलाकात विजय से हुई थी। संबंधों के दौरान उसने विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर 19 लाख रुपये ले लिए। साथ ही उसने लड़की को बेहतर पढ़ाई का वादा करते हुए अपने साथ ले जाने की बात कही थी।

पहले भी पुलिस गिरफ्त से निकल चुका था सुरेश

जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर 2025 को पुलिस ने सुरेश को पहले भी पकड़ा था, लेकिन धनबाद क्षेत्र में ट्रेन से लौटते समय वह हथकड़ी लगे होने के बावजूद मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। बताया जाता है कि उसकी मूल पृष्ठभूमि बंगलुरू की है।

छापेमारी दल में कौन-कौन थे

इस गिरफ्तारी अभियान में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एएसआई संदीप कुमार सिंह, हवलदार संजय राम, सुखदेव भगत, जोरोम टोपनो, सनीता आइंद सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !