Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jamshedpur GST Scam: डीजीजीआइ जमशेदपुर यूनिट ने करोड़ों रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े का किया भंडाफोड़, प्रमोद कुमार अग्रवाल गिरफ्तार

Jamshedpur: डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआइ) की जमशेदपुर यूनिट ने करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले का बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान यूनिट ने फर्जी चालान और बिना जीएसटी भुगतान के किए जा रहे कारोबार के मामले में लोहा व्यवसायी प्रमोद कुमार अग्रवाल को हिरासत में लिया है।

कार्रवाई कैसे हुई 

यह कार्रवाई डीजीजीआइ पटना जोनल यूनिट के अतिरिक्त महानिदेशक ज्योति कुमार बुगुना के निर्देश पर तथा अतिरिक्त निदेशक सार्थक सक्सेना के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। गुप्त सूचना के आधार पर डीजीजीआइ की टीम ने प्रमोद अग्रवाल के डाल्टनगंज स्थित विभिन्न ठिकानों पर लगातार तीन दिनों तक छापेमारी की।

प्रमोद अग्रवाल को लाया गया जमशेदपुर 

छापेमारी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े प्रमाण मिले। इसके बाद व्यापारी को गुरुवार देर रात डाल्टनगंज से जमशेदपुर लाया गया।

साकची स्थित डीजीजीआइ कार्यालय में उससे लंबे समय तक पूछताछ की गई और बयान दर्ज किया गया। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद आरोपी को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों की जांच जारी 

अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कुछ अन्य व्यापारियों और कंपनियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का यह रैकेट काफी बड़े पैमाने पर और संगठित तरीके से संचालित हो रहा था। आने वाले दिनों में जांच का दायरा और भी बढ़ाया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !