Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jamshedpur Dimna Lake: जमशेदपुर की लाल चादर, ठंड में डिमना लेक पर खिले कमल, कश्मीर जैसा नज़ारा देखने उमड़े सैलानी

Jamshedpur: ठंड का मौसम शुरू होते ही जमशेदपुर के डिमना लेक (Dimna Lake) की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। लेक के एक किनारे पर लाल और सफेद कमल के फूलों की चादर बिछ गई है, जिसने इस मनोरम स्थल को और भी मनमोहक बना दिया है।



 सेल्फी पॉइंट बना डिमना

इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए न केवल शहर से, बल्कि बाहर से भी बड़ी संख्या में पर्यटक डिमना लेक पहुँच रहे हैं। लोग इस कमल की चादर के साथ सेल्फी लेते और अपनी यादों को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं।

डिमना लेक चारों तरफ से दलमा की पहाड़ियों (Dalma Hills) से घिरा हुआ है, जिससे यहाँ का नज़ारा अपने आप में काफी खूबसूरत हो जाता है।

मिनी कश्मीर बना डिमना लेक

जो लोग ठंड के मौसम में कश्मीर, नैनीताल या दार्जिलिंग जैसे पर्यटन स्थलों पर नहीं जा पाते हैं, वे जमशेदपुर के डिमना लेक पहुँचकर अपने ही शहर में प्रकृति के इस सौंदर्य का दीदार कर रहे हैं। कमल के फूलों से भरी यह झील कश्मीर की डल झील की याद दिला रही है। इतना ही नहीं, ठंड के मौसम में झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों जैसे ओडिशा, बंगाल और बिहार से भी शैलानी यहाँ पहुँचकर प्रकृति की इस अनुपम सुंदरता का आनंद ले रहे हैं।

लाल चादर ओढ़े डिमना

सैलानियों की भारी भीड़ यहाँ उमड़ रही है। लेक के एक किनारे पर खिले कमल के फूलों को देखकर लोग अत्यंत प्रसन्न हैं। ऐसा लग रहा है मानो इस ठंड में डिमना लेक ने लाल चादर ओढ़ ली हो, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !