Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Bagbera News: बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा उठाव को लेकर जल्द होगी ग्राम सभा, जानिए पूरी खबर

Bagbera: बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी रूप से कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जल्द ही ग्राम सभा की तिथि निर्धारित की जाएगी। यह आश्वासन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता से संयुक्त वार्ता के दौरान दिया।


  इससे पूर्व पंसस सुनील गुप्ता ने डीसी कार्यालय में उपायुक्त से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा उठाव हेतु ग्राम सभा की तिथि तत्काल निर्धारित की जाए। पिछली माह वीडिओ द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में तिथि निर्धारण का आश्वासन देने के बावजूद अब तक तिथि तय नहीं की गई। वर्तमान में बागबेड़ा में पड़े कचरे के ढेर का नियमित उठाव सुनिश्चित किया जाए। कचरा फेंकने के लिए एक स्थायी एवं सुरक्षित स्थान निर्धारित किया जाए।

सभी बिंदुओं से अवगत होने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आश्वस्त किया कि वीडिओ द्वारा जल्द ही ग्राम सभा की तिथि स्थायी कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्धारित की जाएगी।

  उल्लेखनीय है कि पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार दो बार विधानसभा में स्थायी कचरा उठाव एवं स्थान निर्धारण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा चुके हैं। इस विषय पर वीडिओ की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कई बार बैठक भी आयोजित की जा चुकी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !