Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Chakradharpur Railway Station: चक्रधरपुर स्टेशन पर रेलवे की मनमानी, यात्रियों की सूचना स्क्रीन पर चल रहा महाभारत सीरियल

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे की लापरवाही और संसाधनों के दुरुपयोग का ताजा उदाहरण दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर स्टेशन पर सामने आया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए हाईटेक उपकरण यहां शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। लाखों रुपये की लागत से स्थापित किए गए इन उपकरणों का उद्देश्य पूरा होने के बजाय इनके उपयोग पर सवाल उठ रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, स्टेशन के मुख्य द्वार पर तीन महीने पहले एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिसे यात्रियों को रियल टाइम ट्रेन संचालन, समय सारणी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं देने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन शिकायत यह है कि इस स्क्रीन पर ट्रेन सूचना दिखाने के बजाय बिना आवाज के महाभारत सीरियल का एक ही एपिसोड बार-बार चल रहा है।

यात्रियों का कहना है कि यह जनता के पैसों की खुली बर्बादी है। जहां यह स्क्रीन भ्रम की स्थिति दूर करने और यात्रियों की मदद के लिए लगाया गया था, वहीं इसे मनोरंजन का साधन बना दिया गया है।माल ढुलाई पर जोर, यात्री सुविधा हो रही उपेक्षित

चक्रधरपुर रेल मंडल माल ढुलाई के मामले में देश में अग्रणी स्थान रखता है, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि मंडल प्रशासन केवल राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है और स्टेशन पर सुविधा, सुरक्षा एवं जानकारी जैसी बुनियादी जरूरतों की अनदेखी कर रहा है।

यात्रियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द एलईडी डिस्प्ले और सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त किया जाए, ताकि स्टेशन पर यात्रा करने वाले लोगों को सही सुविधा मिल सके और संसाधनों का उचित उपयोग हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !